चम्पावत-गैरसैण में महिलाओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में हरीश रावत राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री के उपवास कार्यक्रम को बुद्ववार को सूरज प्रहरी जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस चम्पावत ने समर्थन देते हुए सेवायोजन कार्यालय के समीप अपने आवास पर एक घंटे का उपवास/धरना प्रदर्शन कर समर्थन दिया।उन्होंने कहा कि चमोली जिले के स्थानीय ग्रामीण वर्षों से लम्बित घाट-नन्दप्रयाग,डेढ़ लेन चौड़ीकरण की मांग को लेकर विगत वर्षों से धरने पर थे।परंतु एक मार्च को विधानसभा सत्र के पहले दिन भारी संख्या में महिलाएं,पुरुष एवं युवा सड़क की मांग को लेकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर भराड़ीसैड़ स्थित विधानसभा की ओर कूच कर रहे थे। परंतु त्रिवेंद्र सरकार के इशारे पर पुलिस द्वारा उक्त प्रदर्शनकारियों को द्वारीखाल में ही रोककर प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछार कर दी गयी साथ ही लाठीचार्ज भी किया गया।जिससे कई महिलाऐं एवं पुरुष, युवा घायल हुए।सरकार के इशारे पर पुलिस द्वारा की गई बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज से समूचा उत्तराखण्ड शर्मशार हो गया है।उन्होंने कहा कि त्रिवेंद्र सरकार के इशारे पर प्रदर्शनकारियों पर हुए लाठीचार्ज ने 1994 के उत्तराखण्ड राज्य बनाओ आंदोलन के मुजफ्फरनगर कांड की याद दिला कर उत्तराखण्ड वासियों का अपमान किया है,।जिसे उत्तराखण्ड की जनता कभी माफ नहीं करेगी तथा इसका जवाब 2022 में भाजपा को सत्ता से बाहर कर दिया जाएगा।