बागेश्वर-आज पूर्व महासंघ कोषाध्यक्ष गणेश कुमार के नेतृत्व में छात्र छात्राओं ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बागेश्वर की प्राचार्या को ज्ञापन सौंपकर बालिका हास्टल सुचारू रूप से चलाने की मांग की है।प्राचार्य को सौंपे ज्ञापन में छात्र छात्राओं ने कहा कि महाविद्यालय बागेश्वर में पिछले कयी वर्षों से बनी बालिका हास्टल की बिल्डिंग मात्र एक सफेद हाथी बनकर रह गयी है।महाविद्यालय में बागेश्वर के दूरस्थ क्षेत्रों से छात्राएं अध्ययन करने हेतु आती हैं।पारिवारिक स्थिति ठीक नहीं हो पाने के कारण अधिकांश छात्राएं व्यक्तिगत कमरा लेकर बागेश्वर में नहीं रह पाती जिससे कि वे प्रतिदिन महाविद्यालय में उपस्थित नहीं रह पाती।इस कारण जहां उनकी शिक्षा का नुकसान हो रहा है वहीं दूसरी ओर उन्हें परीक्षा देने में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।प्राचार्य से ज्ञापन के माध्यम से मांग की गयी है कि उक्त बालिका हास्टल को सचारू रूप से चलाने के लिए आवश्यक कार्यवाही करेंगी।ज्ञापन देने वालों में पूर्व महासंघ कोषाध्यक्ष गणेश कुमार,एनएसयूआई के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष रूद्रा पाण्डेय,दिव्यांशु कुमार,शिवा कुमार,हिमानी पाण्डेय,ज्योति पाण्डेय,भावना बिष्ट,किरन आर्या,पिंकी कनवाल सहित अनेक छात्र छात्राएं उपस्थित रही।