्बागेश्वर-आज आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नितिन जोशी ने आप यूथ विंग के 5 जिलों के जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी है।इसमें बागेश्वर जिले की कमान पूर्व छात्रसंघ महासचिव सोबन सिंह जीना परिसर अल्मोड़ा अक्षय कुमार टम्टा को सौंपी गई है।अक्षय पूर्व में आर्यन छात्र संगठन से अल्मोड़ा परिसर में महासचिव रहे हैं।अक्षय कुमार ने जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत कुमार,प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित जोशी और यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष नितिन जोशी का आभार व्यक्त किया।अक्षय के जिला अध्यक्ष बनने पर युवाओं में हर्ष का माहोल है।
