जागेश्वर-भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष,पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक कालाढूंगी बंशीधर भगत के शनिवार को जागेश्वर धाम पहुंचने पर जागेश्वर मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।उन्होंने भगवान जागनाथ के धाम में पूजा अर्चना करने की पश्चात एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से कहां कि प्रत्येक कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे तथा लगाए गए पौधों का रखरखाव भी हो इसकी चिंता हर किसी को करने की आवश्यकता है।जिस प्रकार हमारे पहाड़ी राज्य में भूस्खलन होता है तथा आपदाएं आ रही हैं उसका एक बहुत बड़ा कारण पेड़ पौधे का ना होना भी है।इसके साथ ही उन्होंने भैसियाछाना मंडल के बाडे़छीना में तथा अल्मोड़ा ग्रामीण मंडल के फलसीमा में पौधा रोपण कर सभी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक कैलाश शर्मा,हल्द्वानी मेयर जोगिन्दर सिहं रौतेला,भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा,जिला महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट,जिलामंत्री संजय डालाकोटी,राजेन्द्र बिष्ट,महिपाल बिष्ट,मंडल अध्यक्ष हरीश प्रसाद,मंडल अध्यक्ष भैसियाछाना मंगल रावत,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेम लटवाल,पूनम पालीवाल,महामंत्री कमल आधिकारी,हरीश भटृ,जगत भटृ,सुरेश लोहनी,कन्हैया बिष्ट,शुभम चौहान,शंकर कुमैया,दीपेन्दर राणा, किशन सिहं,राजेन्द्र सिहं (आचार्य जी) सहित ग्राम पंचायत फलसीमा की सैकड़ों महिलाएं व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
