देहरादून -पूर्व भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन लटवाल ने आज देहरादून में सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर अल्मोड़ा के सम्बन्ध में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को अल्मोड़ा की स्वास्थ्य सेवाओं से अवगत कराते हुए स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के सम्बन्ध में अपनी बात रखी।इसके साथ ही उनके द्वारा मुख्यमंत्री से क्वारब डेन्जर जोन के सम्बन्ध में भी गहन वार्ता की गयी।श्री लटवाल ने अल्मोड़ा में दर्जन भर नयी सड़कों की स्वीकृति के लिए भी मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।इसके साथ ही अल्मोड़ा नगर अन्तर्गत दो महत्वपूर्ण लिंक मार्ग रानीधारा-धार की तूनी एवं लक्ष्मेश्वर-गैस गोदाम मोटर मार्ग के लिए धन आवंटन कर इनका सुधारीकरण करवा कर जनता को राहत देने के लिए भी मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।इसके साथ ही टाटिक हैलीपैड से देहरादून एवं पिथौरागढ़ हेली सेवा प्रारंभ करने के लिए भी उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।इसके साथ ही श्री लटवाल ने राज्य में भू कानून लागू करने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस भू कानून से निश्चित रूप से पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन रूकेगा और हमारे उत्तराखंड की देव भूमि भू माफियाओं के हाथों में जाने से बचेगी।यूसीसी लागू करने पर भी उनके द्वारा मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया गया।श्री लटवाल ने मुख्यमंत्री की उस दूरदर्शी सोच के लिए भी मुख्यमंत्री का धन्यवाद व्यक्त किया जिसमें उन्होंने राज्य के युवाओं और नौनिहालों को ध्यान में रखते हुए नयी शराब नीति में शराब की उपदुकानों को निरस्त करने का कार्य किया।कुन्दन लटवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दूरदर्शी सोच एवं कड़े निर्णय निरन्तर देवभूमि उत्तराखंड को उन्नति के पथ पर ले जा रहे हैं जिसके लिए हम मुख्यमंत्री का हदृय का गहराईयों से धन्यवाद व्यक्त करते हैं।
