अल्मोड़ा-भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वर्तमान में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला ने सभी नगरनिगम वासियों सहित आमजन को दीपावली,गोवर्धन पूजा तथा भैय्या दूज के पावन त्यौहार पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।अपने शुभकामना संदेश में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि दीपावली के इस त्यौहार पर प्रेम, सहानुभूति और मेल-जोल का दीपक प्रज्ज्वलित करते हुए सभी लोगों, खासकर जरूरतमंदों के जीवन में खुशियां लाने का प्रयास करें।त्यौहार को भाई चारे के साथ सुरक्षात्मक तरीके से मनाए।उन्होंने कहा कि दीपावली का यह त्यौहार हमारी संस्कृति का परिचायक है। उन्होंने कहा कि दीपावली का यह त्यौहार सभी के लिए खुशियां लेकर आए ऐसी उनकी कामना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *