अल्मोड़ा- पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला के कार्यालय में पत्रकारों के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में नगर एवं जिले के कई पत्रकारों ने भाग लिया और आपसी सौहार्द के साथ रंगों के इस पर्व की शुभकामनाएं साझा कीं।कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक ढंग से एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर की गई। इसके बाद ढोलक की थाप पर होली गायन आयोजित हुआ।इसके बाद चाय-नाश्ते के बीच अनौपचारिक चर्चा का दौर चला जिसमें समसामयिक मुद्दों पर विचार-विमर्श भी हुआ। इस अवसर पर रवि रौतेला ने अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। पत्रकार समाज का दर्पण होते हैं, जो निष्पक्ष और निर्भीक होकर जनहित के मुद्दों को सामने लाते हैं। उन्होंने सभी पत्रकारों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन आपसी संवाद और सकारात्मक संबंधों को मजबूत करते हैं।समारोह के दौरान उपस्थित पत्रकारों ने भी होली के पर्व को प्रेम,सद्भाव और एकता का प्रतीक बताया। सभी ने मिलकर समाज में सकारात्मक माहौल बनाए रखने का संकल्प लिया।अंत में सामूहिक फोटो सेशन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।पूरा वातावरण रंग,उमंग और पारस्परिक सम्मान के भाव से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट सहित अन्य कार्यकर्ता एवं अनेक पत्रकार भी मौजूद रहे।

