अल्मोड़ा-पुरानी पेंशन बहाली व चिकित्सा प्रतिपूर्ति बहाल करने के लिए जनपद अल्मोड़ा के सभी संगठनों द्वारा कार्मिक एकता मंच व शिक्षा समन्वय समिति व अपने अपने संगठनों के बैनर तले रैली निकाली गयी।रैली गांधी पार्क से लाला बाजार फिर थाना बाजार होते हुए गांधी पार्क अल्मोड़ा में समाप्त हुई।रैली से पूर्व तहसीलदार अल्मोड़ा को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।आज की रैली व कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोज जोशी व संचालन मिनिस्ट्री यल फैडरेशन के अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा द्वारा किया गया।रैली में धीरेन्द्र कुमार पाठक,जगदीश भंडारी,संजय बिष्ट,कैलाश डोलिया,डा० ललित पाठक,कुलदीप जोशी,भूपाल चिलवाल,दिगम्बर सिंह फुलोरिया, सचिव कार्मिक एकता मंच श्याम सिंह रावत,चन्द्र मणि भट्ट,बलवीर भाकुनी, महेंद्र गुसाई,नंदा पांडेय,शशि मोहन पांडेय,गणेश भंडारी,बलवीर भाकुनी, त्रिलोक सिंह,विकास भवन के कार्मिक,जिला अधिकारी कार्यालय के कार्मिक सहित सभी संगठनों के अध्यक्ष व सचिव द्वारा प्रतिभाग किया गया।वक्ताओं द्वारा कहा गया कि पुरानी पेंशन बहाल होनी चाहिए और चिकित्सा प्रतिपूर्ति को भी बहाल किया जाना चाहिए।सरकार द्वारा वेतन व पेंशनर्स से हर माह कटौती की जा रही है किन्तु स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल रही है।इससे शिक्षक कार्मिकों में रोष व्याप्त है।सरकार द्वारा अनदेखी की जा रही।शिक्षा समन्वय समिति के अध्यक्ष डाॅ० मनोज कुमार जोशी द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।धीरेन्द्र कुमार पाठक सचिव द्वारा अवगत कराया गया है कि सरकार को पुरानी पेंशन बहाल करनी चाहिए।यह पूर्ण राज्य का विषय है।जब तक सरकार द्वारा धरातल पर कोई स्थाई व सर्वमान्य व्यवस्था लागू नहीं होती तब तक चिकित्सा प्रतिपूर्ति बहाल करनी चाहिए।