अल्मोड़ा-पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन उत्तराखंड की वर्चुअल बैठक दिनांक 24 अगस्त को देहरादून में आयोजित होगी।संगठन के प्रांतीय कोर कमेटी सदस्य धीरेन्द्र कुमार पाठक ने बताया कि प्रांतीय सचिव द्वारा सभी जनपदों के अध्यक्ष,सचिव व मंडलीय कार्यकारिणी सदस्यों से आनलाइन व आफलाइन बैठक में प्रतिभाग करने की अपील की है। बैठक में आंदोलन की रणनीति,ब्लाक कार्यकारिणी व जनपदों के पुनर्गठन,कोष व संगठनात्मक संरचना पर विचार विमर्श होगा।प्रांतीय कोर कमेटी सदस्य धीरेन्द्र कुमार पाठक ने सभी पदाधिकारियों से उक्त बैठक में प्रतिभाग करने की अपील की है ताकि आंदोलन के संबंध में आवश्यक रणनीति तय की जा सकें।
