अल्मोड़ा-उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन उत्तराखंड जनपद अल्मोड़ा के अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार जोशी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र गुसाईं, उपाध्यक्ष महेश आर्य व सचिव धीरेन्द्र कुमार पाठक,संयुक्त मंत्री ललित मोहन भट्ट, संगठन मंत्री पुष्कर सिंह भैसोड़ा,कोषाध्यक्ष शशि पांडेय, संप्रेक्षक गणेश भंडारी ने कहा कि पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली सौ फीसदी योगदान व आंदोलन में उपस्थिति से ही संभव है।भारत सरकार व राज्य सरकार के नकारात्मक रवैये से कार्मिको को हानि हो रही है।इस पर संघर्ष द्वारा ही विजय पाई जा सकती है ।2005 के बाद कार्मिको को पुरानी पेंशन नहीं दिया जाना बहुत ही घातक साबित हो रहा है।भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में पुरानी पेंशन बहाल नहीं होना बाजार व्यवस्था के लिए भी नुकसान दायक है।उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन सभी सहयोगी संगठनों का आह्वान करता है कि अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली महारैली में प्रतिभाग करें।लोकसभा चुनाव से पहले ही पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल होना चाहिए अन्यथा फिर लंबी लड़ाई लड़नी होगी।अभी सभी शिक्षक व कार्मिको को पुरानी पेंशन बहाली हेतु आंदोलन में शामिल होना ही होगा।उत्तराखंड राज्य के गठन के लिए 94 दिन का संघर्ष किया था उसके कई वर्ष बाद राज्य का गठन हुआ।दिल्ली में संघर्ष की सफलता लक्ष्य प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त करेगी।जनपद ने प्रारंभ से ही इस आन्दोलन को ऊर्जा प्रदान की है। अनुशासित व मर्यादित प्रदर्शन ही सामाजिक सहभागिता को बढ़ायेगा , जन जन को इस आन्दोलन से जोड़ेगा। जो विभाग व प्रभावित जन इस आन्दोलन से प्रत्यक्ष रूप से प्रतिभागी नहीं हो सकते हैं उनका भी सहयोग इस महायज्ञ में आवश्यकीय है वे लोग भी इस आन्दोलन में सहयोगी की भूमिका में हैं।सामाजिक सरोकार रखने वाला प्रत्येक जन इस आन्दोलन को किसी न किसी रूप में सहयोगी की भूमिका में है चाहे वह कहीं भी खड़ा है।सफलता निश्चित है,दिल्ली रैली के उपरांत आन्दोलन को नई ऊर्जा प्राप्त होगी आशा है यह जन आन्दोलन का रूप ग्रहण करेगा जिसके लिए हमें अपना शतप्रतिशत योगदान प्रदान करना होगा चाहे वह किसी भी रूप में हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *