अल्मोड़ा-आज 7 अगस्त को पब्लिक स्कूल एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी अल्मोड़ा की नई कार्यकारिणी गठित हुई।जिसमें हरीश सिंह बनौला अध्यक्ष चयनित हुए व दिनेश सिंह बिष्ट उपाध्यक्ष बने।अन्य पदाधिकारियों में सचिव सौरभ पाण्डे,उपसचिव गोपाल सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष कमल कुमार बिष्ट व संयोजक गिरीश चन्द्र शर्मा बनाए गये हैं।नयी कार्यकारिणी के चयन के समय उपस्थित सदस्य प्रदीप गुरुरानी,भावना मल्होत्रा,राबिया जिन्हा,प्रभाकर कनवाल,आनंद सिंह गौनी,एच एस मेहरा,हर्षवर्धन चौधरी,गिरधारी सिंह भाकुनी,रमेश बोरा उपस्थित रहे।सभा को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष हरीश सिंह बनौला ने कहा कि सोसाइटी पब्लिक स्कूलों की समस्याओं तथा अधिकारों को ध्यान में रखते हुएआज की रणनीति बनाएंगे तथा शिक्षा के स्तर को और ऊपर लाने का प्रयास करेंगे।पब्लिक स्कूल एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी अल्मोड़ा के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप सिंह गुरूरानी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष हरीश बनौला,सचिव सौरव पांडे,कोषाध्यक्ष कमल कुमार बिष्ट,उपाध्यक्ष दिनेश बिष्ट,उपसचिव गोपाल सिंह बिष्ट एवं कार्यकारिणी के सभी नवनियुक्त चयनित सदस्यों के साथ साथ संयोजक गिरीश शर्मा को बधाई देते हुए कार्यभार सौंपते हुए आशा व्यक्त की कि आने वाले समय में पब्लिक स्कूल एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी अल्मोड़ा स्कूलों की ज्वलंत समस्याओं और अभिभावकों की,छात्र छात्राओं की समस्या और उनके उज्जवल भविष्य को लेकर शासन,प्रशासन,सरकार व शिक्षा विभाग अल्मोड़ा से मधुर संपर्क और संबंध स्थापित कर समस्याओं के निदान हेतु प्रयासरत रहेगी।सकारात्मक दिशा में अपनी बात को रखते हुए समाज हित और देश हित में स्कूलों की समस्याओं का निदान किया जाएगा।सोसायटी को ज्यादा बल और ताकत देकर सबके सहयोग,समर्थन से अच्छे कार्यक्रम प्रस्तुत कर छात्र-छात्राओं के हितों को ध्यान में रखते हुए अभिभावक और स्कूलों की समस्याओं में काम करते हुए विकास की तरफ अग्रसर रहेगी।इसी के तहत मुख्यमंत्री उदयीमान खिलाड़ी उन्नयन योजना बालक बालिकाओं के लिए उत्तराखंड सरकार द्वारा आयोजित करने का शिक्षा विभाग द्वारा निवेश मिला है।जिसमें अल्मोड़े जिले में हर ब्लाक से चयन कर बालक बालिकाओं का जिला स्तर पर यह कार्यक्रम सुनिश्चित ढंग से सम्पन्न होना है।जिसमें पब्लिक स्कूल एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी अल्मोड़ा सभी से पब्लिक स्कूल के प्रबंधक,प्रधानाचार्य,शिक्षकों से छात्र छात्राओं से अनुरोध करती है कि वह अपने छात्र छात्राओं को इस चयन प्रक्रिया में प्रतिभाग कराए और ज्यादा से ज्यादा छात्र छात्राओं को इस सुविधा का लाभ मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *