अल्मोड़ा-प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद में सड़क दुर्घटनांओ मे कमी लाने के उद्देश्य से सभी थाना/चौकी प्रभारियों,निरीक्षक यातायात व इंटरसैप्टर प्रभारी को यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालको के विरुद्ध चैकिंग अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।निजी वाहनों के व्यवसायिक प्रयोग पर व्यावसायिक वाहन के मालिकों द्वारा अक्सर कड़ा विरोध जताया जाता है। कई निजी वाहन चालक आए दिन पैसे के लोभ में यात्रियों को ढोने का काम करते हैं,जो सीधे जन सुरक्षा और राजस्व में नुकसान से जुड़ा मामला है।कामर्शियल वाहन चालकों की अक्सर आ रही शिकायत पर आज दिनांक 10/07/2022 को इंटरसेप्टर प्रभारी जीवन सिंह सामंत द्वारा टैक्सी स्टैंड के पास चैकिंग के दौरान रानीखेत से अल्मोड़ा को आ रही एक प्राइवेट वाहन संख्या UK01A 9133 अल्टो 800 कार को रोककर चैक किया गया,जिसमें 3 सवारियां बैठी हुई थी।वाहन मे बैठी सवारियों एवम चालक से पूछताछ करने पर पाया कि वाहन स्वामी/चालक प्रताप सिंह नेगी पुत्र खीम सिंह नेगी निवासी ग्राम तौरा, तारीखेत रानीखेत जिला अल्मोड़ा द्वारा अपने निजी वाहन मे सवारियां बिठाकर रानीखेत से बुकिंग मे अल्मोड़ा को लाया जा रहा था।वाहन चालक द्वारा अपने निजी वाहन का कमर्शियल प्रयोग करने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत मौके पर वाहन को सीज किया गया।