अल्मोड़ा-आज आम आदमी पार्टी यूथ विंग के जिलाध्यक्ष दानिश कुरेशी के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला शिक्षा अधिकारी अल्मोड़ा को ज्ञापन सौंपकर अल्मोड़ा जिले में प्राइवेट स्कूलों द्वारा मंहगी किताबो देने एवम फीस में अपनी मन मर्जी कर रहे प्राइवेट स्कूलों पर लगाम लगाने की मांग की है।ज्ञापन के माध्यम से आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा है कि शिक्षा का नया सत्र शुरू हो गया है। बच्चे उत्साह में है कि लेकिन अभिभावक पासोपेस मे है क्योंकि इस वर्ष भी उन्हें कॉपी किताबो के लिए पिछले वर्ष की तुलना में कम से कम 30 से 40 फीसदी अधिक धनराशि चुकानी पड़ रही है।नई शिक्षा निति के अनुसार एन सी आर टी की किताबे लगाकर माता पिता को आर्थिक राहत और बच्चो के कंधो का बोझ हल्का करने की बात हुई थी।पर निजी स्कूलों में निजी प्रकाशकों की पुस्तके भी पाठ्यक्रम में शामिल की जा रही हे जो एन सी आई आर टी की किताबे की तुलना में लगभग 5 गुना अधिक महंगी है।मोटी मोटी स्कूल डायरी,ड्राइंग और ग्राफ कापी साल के आखिर में खाली दिखाई देती है।कई किताबे ऐसी है जिनमें मात्र एक दो चेप्टर को आगे पीछे किया जाता है या बदल दिया जाता है।किताबो के खर्चे के अलावा बैग,बोतल,यूनिफॉर्म का खर्च अभिभावक की कमर तोड़ने के लिए काफी है उस पर गिनी चुनी दुकानों से ही पुस्तके खरीदने का दबाव है।अभिभावक ऑफिस,घर छोड़कर वहा लाइन में खड़े होकर धक्के खाता है बात यही खत्म नही होती।डेवलॉपमेट फीस जैसे नए टर्म भी निजी स्कूलों द्वारा डेवलॉप कर लिए गए है।मतलब फीस के ऊपर भी फीस।अफसोस इस बात का शोर हर साल होता है मगर होता कुछ नही।अगर कुछ लोग बोलना भी चाहे तो सबका साथ नही मिलता।बच्चे भी माता पिता को चुप रहने के लिए मजबूर कर देते हैं क्योंकि उन्हें सजा और डांट का डर रहता है।संबंधित विभाग को नियम बनाकर इस संबध में जरुरी कदम उठाने चाहिए ताकि हर साल अप्रैल में बाहर आने वाले इस जिन्न का खात्मा हो और अभिभावक को राहत मिले।जल्द ही इस मामले को संज्ञान में लेकर कठोर से कठोर कार्यवाही करे।अगर ऐसा नहीं हुआ तो आम आदमी पार्टी अल्मोड़ा युवा मोर्चा उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी। ज्ञापन देने वालो जिलाध्यक्ष दानिश कुरेशी के साथ जिला सचिव सूरज आर्य,नीरज प्रशाद आर्य,रितेश कुमार,अर्जुन कुमार, राहुल कुमार, दीपक भट्ट आदि लोग शामिल रहे।
