अल्मोड़ा-पुलिस उपाधीक्षक यातायात सुश्री ओशीन जोशी ने पर्यटन सीजन के दृष्टिगत नगर क्षेत्रान्तर्गत जाम की समस्या एवं पार्किंग स्थलों को चिन्हित करने हेतु प्रभारी यातायात को निर्देशित किया गया था।इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक यातायात गणेश सिंह हरड़िया,उ०नि० श्वेता नेगी द्वारा नगर क्षेत्रान्तर्गत पेड पार्किंग स्थलों के अतिरिक्त 8 पार्किंग स्थलों को चिन्हित किया गया है।पर्यटक एवं आमजन इन पार्किंग स्थलों पर अपना वाहन खड़ा कर सकते है।जिससे नगर में जाम की समस्या से निजात मिले एंव नगर में यातायात व्यवस्था सुचारु रुप से बनी रहे इसके लिये दुपहिया वाहनों हेतु चौघानपाटा,अस्थाई पार्किंग थपलिया लिंक रोड,टैक्सी स्टैण्ड नियर पीपल के पेड़ के पास,ट्रक पार्किंग शिखर होटल के पास,दुपहिया वाहन वन साईड एलआरसाह रोड,करबला तिराहे के पास,बेस तिराहा पार्किंग स्थल,सिकुड़ा बैण्ड धारानौला के पास बनाई गयी है।