अल्मोड़ा-शिक्षा निदेशालय द्वारा राजकीय विद्यालयों में छात्र छात्राओं के प्रवेश को शत प्रतिशत बनाने के लिए निदेशालय स्तर से अधिकारियों को जनपदो़ में भेजा गया है।इसी क्रम में अल्मोड़ा जनपद में भी निदेशालय से अधिकारी अल्मोड़ा उपस्थित हो गए हैं।निदेशालय से उपस्थित अधिकारियों में जे०एम०सोनी,उप शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा आकाश सारस्वत,उप राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा मुकेश सेमवाल,सहायक निदेशक एनसीईआरटी को अल्मोड़ा जनपद में क्रमशःताकुला,भैसियाछाना, हवालबाग आवंटित किया गया है। निदेशालय से अल्मोड़ा पहुंचने पर उपस्थित अधिकारियों का स्वागत अभिनन्दन किया गया।इस कार्यक्रम में मुख्य शिक्षा अधिकारी सुभाष भट्ट, जिला शिक्षा अधिकारी सत्यनारायण,सी०एस०बिष्ट,खंड शिक्षा अधिकारी विनय कुमार,खंड शिक्षा अधिकारी पी०एस० जंगपांगी, खंड शिक्षा अधिकारी उप शिक्षा सुरेश आर्य,विनोद राठौर समन्वय समग्र शिक्षा,धीरेन्द्र कुमार पाठक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी,राम सिंह गेडा मुख्य प्रशासनिक,एम०डी ०सती मुख्य प्रशासनिक अधिकारी,डा०ललित पाठक,डा० भुवन पांडेय,डा०हेम जोशी विधि अधिकारी,तारा चंद्र तिवारी,श्रीमती विद्या कर्नाटक,दिनेश उप्रेती,सवित जनोटी,देवेश तिवारी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी,नरेन्द्र नेगी उपस्थित थे।आकाश सारस्वत राज्य परियोजना निदेशक द्वारा बताया गया कि प्रवेशोत्सव में नवाचार,शैक्षिक गतिविधियों पर प्रकाश डाला जायेगा। छात्र छात्राओं को संपूर्ण संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने करने के लिए भी निर्देश जारी किए जाएंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी अल्मोड़ा सुभाष भट्ट द्वारा अवगत कराया गया है कि सभी ब्लाकों में निदेशालय द्वारा प्रवेशोत्सव हेतु अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है।जनपदीय अधिकारियों द्वारा भी विद्यालयों का निरीक्षण किया जायेगा।
