अल्मोड़ा-प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री मनीष जोशी के पिता देवेन्द्र चंद्र जोशी का आज सायं निधन हो गया है जिनकी शव यात्रा उनके निवास स्थान तल्ला जोशी खोला निकट आर्य कन्या इंटर कॉलेज से कल शुक्रवार को प्रातः 10:30 बजे विश्वनाथ घाट को प्रस्थान करेंगी।अल्मोड़ा व्यापार मंडल परिवार ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। जिला व्यापार मंडल अल्मोड़ा के समस्त पदाधिकारियों और समस्त व्यापारियों ने शोक व्यक्त करते हुए इस दुःख की घड़ी में भगवान से प्रार्थना की है कि उनके परिवारजनों को इस दुःख को सहने की क्षमता प्रदान करें।
