अल्मोड़ा-आज नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा द्वारा प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक की छापेमारी ढूंगाधारा व एलआर साह रोड में की गई।छापेमारी के दौरान ढूंगाधारा में 1 दुकान में प्रतिबंधित सिंगल यूज पायी गयी जिसका 500 रू० का चालान कर नगद वसूली की गयी।एलआर साह रोड में होल सैलर के प्रतिष्ठान में 103 किलोग्राम प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक पकड़ी गई तथा होल सैलर के विरुद्ध एक लाख रुपये की चालानी कार्यवाही की गयी है। छापेमारी के दौरान पालिका के अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी,सफाई निरीक्षक लक्ष्मण सिंह,मुख्य पर्यावरण पर्यवेक्षक राजपाल पवार,पर्यावरण पर्यवेक्षक राजेश,पालिका के कर्मचारी मनोज आदि उपस्थित थे।
