अल्मोड़ा-आज राजकीय प्राथमिक विद्यालय ऐरीखान,आंगनबाड़ी केंद्र थिकलना व ऐरीखान का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण में प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी भैंसियाछाना धीरेन्द्र कुमार पाठक,वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी कमलेश जोशी व सी आर सी गोविन्द चन्द्र जोशी उपस्थित रहे । प्राथमिक विद्यालय ऐरीखान के अतिरिक्त कक्ष जिसमें आंगनबाड़ी केंद्र ऐरीखान संचालित है में आग की घटना के बाद निरीक्षण किया गया।निरीक्षण आख्या विभागीय अधिकारियों को उपलब्ध करा दी जायेगी।धीरेन्द्र कुमार पाठक प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी भैंसियाछाना ने बताया कि अराजक तत्वों द्वारा दिनांक 17 जून को राजकीय प्राथमिक विद्यालय के अतिरिक्त कक्ष जिसमें आंगनबाड़ी ऐरीखान संचालित है में दरवाजे के रास्ते कमरे में आग डाल दी थी। वास्तविक नुकसान के लिए सूची बनाने के लिए कहा गया है।धीरेन्द्र कुमार पाठक प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी भैंसियाछाना ने बताया कि दिनांक 18 जून को आंगनबाड़ी कार्यकत्री श्रीमती कांता द्वारा थाना धौलछीना में सूचना दे दी है।धीरेन्द्र कुमार पाठक प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि मुख्य शिक्षा अधिकारी,जिला शिक्षा अधिकारी व मंडलीय अपर निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा को भी घटना की जानकारी दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *