अल्मोड़ा-आज दिनांक 18 फरवरी को प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अल्मोड़ा के नगर इकाई के चुनाव को लेकर अंतरिम मददाता सूची प्रकाशित की गई जिसमे 2300 व्यापारियों के नाम अंकित है।चुनाव कार्यालय में दिनांक 18 मार्च को 12 बजे सूची प्रकाशित की गई जिसमें कल दिनांक 19 फरवरी को अंतरिम मतदाता सूची पर आपत्तियां दर्ज की जा सकती है।दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक आपत्तियों का निराकरण किया जाएगा।इस अवसर पर अल्मोड़ा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुशील साह,जिला मंत्री अमन नज्जौंन, जिलामंत्री अतुल पांडे,संगठन मंत्री हिमांशु पेटशाली आदि उपस्थित थे।
