अल्मोड़ा-आज दिनांक 29 मई को प्रांतीय उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अल्मोड़ा के जिला एवं नगर के पदाधिकारियों ने प्रांतीय उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष नवीन वर्मा दर्जा मंत्री उपाध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद बनने के बाद प्रथम बार अल्मोड़ा आगमन पर स्वागत किया।साथ में दर्जा मंत्री राम चन्द गौड़ अध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद, दर्जा मंत्री हरक सिंह नेगी उपाध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद उत्तराखंड सरकार और प्रदेश महामंत्री प्रांतीय उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड प्रकाश चंद्र मिश्रा, कार्यकारी अध्यक्ष प्रांतीय उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल प्रमोद गोयल,नैनीताल जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता का भी स्वागत जिला व्यापार मंडल और नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा किया गया।अपने अल्मोड़ा,बागेश्वर,पिथौरागढ़ के तीन दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम में प्रांतीय उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड का शिष्ट मंडल हर जिले में व्यापारियों और वरिष्ठ नागरिकों के साथ मुलाकात करेगा।प्रांतीय उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा अपने शीर्ष नेतृत्व का स्वागत समारोह होटल शिखर अल्मोड़ा में आयोजित किया गया।प्रांतीय उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री द्वारा जिला और नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की गई जिसमें वरिष्ठ व्यापारी अनूप गुप्ता और दीप लाल साह द्वारा 60 साल से ज्यादा के व्यापारियों को मेडिकल सुविधा में छूट और इंश्योरेंस की बात कही गई।अध्यक्ष नवीन वर्मा ने अपने संबोधन में व्यापारियों और वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली सुविधाएं को लेकर बात कही और वरिष्ठ व्यापारियों और वरिष्ठ नागरिकों के हितों में हमेशा तत्पर रहने का विश्वाश दिलाया।प्रदेश महामंत्री प्रकाश मिश्रा ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए जिलाध्यक्ष सुशील साह और जिला महामंत्री भैरव गोस्वामी को शीघ्र ही जिन इकाइयों में चुनाव नहीं हुए उन इकाइयों चुनाव कराने के लिए कहा।अपने संबोधन में दर्जा मंत्री अध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद राम चंद्र गौड ने सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त किया।
प्रांतीय उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष सुशील साह ने अपने संबोधन में संगठन के मजबूत स्तम्भ दर्जा मंत्री और अध्यक्ष प्रांतीय उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल नवीन वर्मा और प्रदेश महामंत्री प्रकाश मिश्रा का स्वागत और आभार व्यक्त किया और कहा कि इस दौरे से संगठन को मजबूती प्रदान होगी।सभा का संचालन संयुक्त महामंत्री दिनेश मठपाल ने किया और अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुशील साह ने की।
समापन में नगर अध्यक्ष अजय वर्मा ने सभी व्यापारियों का और प्रदेश संगठन का आभार व्यक्त किया। स्वागत समारोह में प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष किशन गुरुरानी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज अरोड़ा,प्रदेश संगठन मंत्री मनीष जोशी,कार्यकारी अध्यक्ष संजय अग्रवाल,महामंत्री भैरव गोस्वामी,कोषाध्यक्ष करन पांडे,वरिष्ठ व्यापारी अनूप गुप्ता,जिला संरक्षक दीप लाल साह,जिला उपाध्यक्ष मोहन कनवाल,जिला उपाध्यक्ष दीप जोशी, जिला उपाध्यक्ष पवन साह,जिला सलाहकार ज्योति कपूर,योगेन्द्र महाजन,प्रताप कनवाल,पूर्व नगर उपाध्यक्ष दीपक साह,जिला मंत्री प्रकाश बिष्ट,राकेश तिवारी,हिमांशु पेटसाली,ललित मिश्रा,अतुल पांडे, संजीव गुप्ता,अमन नज्जोन,अशोक गोस्वामी,कोषाध्यक्ष करन पांडे,पार्षद दीपक कुमार,पार्षद गुंजन चम्याल,पूर्व नगर उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद,प्रीतेश पांडे,सलमान अंसारी ,मंजुल मित्तल, नगर सचिव वकुल साह,महिला नगर उपाध्यक्ष जया साह,उपाध्यक्ष मुकुल जोशी,नरेंद्र लाल साह,उप सचिव अश्वनी नेगी,आशीष भारती,हरीश मेहता,दीप वर्मा,पंकज वर्मा,कमल वर्मा,रोहित वर्मा आदि व्यापारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *