अल्मोड़ा-प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुशील साह और जिला महामंत्री भैरव गोस्वामी की संस्तुति पर अल्मोड़ा जनपद की बसौली व्यापार मंडल इकाई का गठन किया गया। रविवार को बसौली क्षेत्र के व्यापारियों से परामर्श के बाद नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया,जिसमें सभी बसौली के व्यापारियों ने अपनी सहमति जताई।बैठक में व्यापारियों ने नई व्यापार मंडल कार्यकारिणी को बाजार की समस्याओं से अवगत कराया और नई कार्यकारिणी ने शीघ्र अति शीघ्र इन समस्याओं के निराकारण का विश्वास दिलाया। बैठक में समस्त व्यापारियों की सहमति पर योगेश पांडे को अध्यक्ष,सचिव दीपक बोरा, उपाध्यक्ष मनोज डंगवाल,सूरज भाकुनी उपसचिव,योगेश भाकुनी, सचिन भाकुनी,कोषाध्यक्ष वीरेंद्र बिष्ट,संरक्षक राजू नेगी,राजन कुमार,हेम जोशी आदि को बनाया गया।बैठक में महेश बिष्ट, गणेश राम,गोपाल भाकुनी,राजू नेगी,पंकज भाकुनी,हेमंत भाकुनी आदि व्यापारी उपस्थित रहे। जिला व्यापार मंडल कार्यकारिणी और अल्मोड़ा नगर व्यापार मंडल कार्यकारिणी द्वारा बसौली व्यापार मंडल इकाई को बधाई दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *