देहरादून-दिनांक 25 दिसम्बर को प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश पदाधिकारी और सभी जिलों के जिलाध्यक्षों की मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा शपथ कराई गई।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, काशीपुर विधायक,प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के चेयरमैन अनिल गोयल,प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा,महामंत्री प्रकाश मिश्रा, कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल,प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज अरोड़ा,संगठन प्रदेश मंत्री मनीष जोशी,प्रदेश मंत्री हरीश सोनी सहित सभी जिलों के जिलाध्यक्ष और भारी संख्या में व्यापारी बंधु उपस्थित रहे। अल्मोड़ा जिलाध्यक्ष सुशील साह ने कहा कि प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड का सबसे मजबूत व्यापारी संगठन है जो व्यापारियों की हर दुख सुख में मजबूती से साथ खड़ा रहता है। उन्होंने बताया कि मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा संगठन को हर संभव मदद करने की घोषणा की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *