अल्मोड़ा-कचहरी बाजार स्थित प्रकाश इलेक्ट्रॉनिक्स द्वारा नववर्ष के अवसर पर वार्षिक लक्की ड्रा कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्राहक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।इस अवसर पर प्रतिष्ठान की ओर से वर्ष भर खरीदारी करने वाले ग्राहकों के लिए निकाले गए लक्की ड्रा के विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए।कार्यक्रम के दौरान प्रथम पुरस्कार के रूप में 32 इंच एलईडी टीवी पीयूष कांडपाल निवासी रेंगल चौसली को दिया गया,जिसे जीतने पर विजेता के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।द्वितीय पुरस्कार के रूप में रेफ्रिजरेटर लता आर्या निवासी पुलिस लाईन तथा तृतीय पुरस्कार के रूप में वॉशिंग मशीन अर्जुन सिंह निवासी पेठशाल को प्रदान की गई। इसके अलावा कुल 51 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया जिससे कार्यक्रम का उत्साह और भी बढ़ गया।कार्यक्रम का विशेष आकर्षण माता वैष्णो देवी की यात्रा का पुरस्कार रहा जिसे एक भाग्यशाली विजेता तन्मय मेर निवासी दुगालखोला को प्रदान किया गया।इस पुरस्कार की घोषणा होते ही उपस्थित लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और विजेता को सभी ने शुभकामनाएं दीं।मुख्य अतिथि विद्यायक मनोज तिवारी रहे। कार्यक्रम में विनोद वैष्णव,भूपेंद्र भोज,अधिवक्ता देवाशीष नेगी, त्रिलोचन जोशी,नमित जोशी, परितोष जोशी,पूरन रौतेला, प्रतेश पांडेय पूर्व व्यापार मंडल उपाध्यक्ष,राधा बिष्ट,गीता मेहरा, अनिता रावत,जया शाह व्यापार मंडल उपाध्यक्ष,निर्मला कांडपाल,मीना भैसोड़ा, एडवोकेट संजय पांडे,कमल मेहता आदि उपस्थित थे।
प्रकाश इलेक्ट्रॉनिक्स के संचालक प्रकाश रावत ने इस अवसर पर कहा कि यह लकी ड्रा ग्राहकों के प्रति आभार व्यक्त करने का एक प्रयास है।उन्होंने बताया कि प्रतिष्ठान हमेशा से ही गुणवत्ता पूर्ण उत्पाद,उचित मूल्य और बेहतर सेवा देने के लिए प्रतिबद्ध रहा है।ग्राहकों के विश्वास और सहयोग से ही यह संभव हो पाया है कि प्रकाश इलेक्ट्रॉनिक्स आज अल्मोड़ा के प्रतिष्ठित इलेक्ट्रॉनिक शोरूमों में अपनी अलग पहचान बनाए हुए है।कार्यक्रम के अंत में सभी विजेताओं को शुभकामनाएं दी गईं तथा नववर्ष की बधाई दी गई।आयोजन को सफल बनाने में स्टाफ एवं सहयोगियों का भी विशेष योगदान रहा।

