अल्मोड़ा-कचहरी बाजार स्थित शहर के प्रतिष्ठित इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम प्रकाश इलेक्ट्रॉनिक्स में दीपावली लक्की ड्रा खोले गये।जिसमें प्रथम पुरस्कार के रूप में आफीसर्स कालोनी के मनोज मर्तोलिया ने 32 इंच का एलईडी टीवी जीता।बाड़ेछीना की रश्मि सुप्याल ने द्वितीय पुरस्कार के रूप में फ्रिज अपने नाम किया।तृतीय पुरस्कार के विजेता रहे एनटीडी के दीपक जोशी जिन्होनें वाशिंग मशीन लक्की ड्रा में अपने नाम की।इसके अलावा एक सौ एक लोगों को सान्त्वना पुरस्कार भी प्रदान किये गये।विदित हो कि शहर के प्रतिष्ठित शोरूम के स्वामी प्रकाश रावत त्यौहारों में अपने ग्राहकों के लिए बेहद किफायती एवम् आकर्षक कीमतों के आफर अपने शोरूम में लाते रहते हैं।इस बार दीपावली में भी उनके शोरूम में उनके द्वारा आकर्षक स्कीमें लागू की गयी थी तथा खरीददरी करते वक्त ग्राहकों को लक्की कूपन भी वितरित किये गये थे।इस अवसर पर शोरूम के स्वामी प्रकाश रावत,विनोद वैष्णव,अम्बादत्त जोशी,इन्दर पाल,ऊमा कोरंगा,जानकी गोस्वामी, पूरन राम,तारा चन्द्र तिवारी, बिन्दु भण्डारी आदि उपस्थित रहे।
