अल्मोड़ा-जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति ने गांधी पार्क चौघानपाटा में जोरदार प्रदर्शन किया और प्रदेश सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की।इस अवसर पर समिति के संयोजक पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने कहा कि जनता इस जनविरोधी प्राधिकरण के कारण बेहद परेशान हो चुकी है परन्तु प्रदेश सरकार प्राधिकरण को समाप्त करने की ओर कोई भी ध्यान नहीं दे रही है।उन्होंने कहा कि बड़े दुर्भाग्य की बात है कि विगत तीन साल से भी अधिक समय से समिति लगातार प्राधिकरण को समाप्त करने के लिए आन्दोलनरत है परन्तु ऐसा प्रतीत होता है कि प्राधिकरण के मुद्दे पर प्रदेश सरकार को जनता की परेशानियों से कोई सरोकार नहीं है।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को अब बिना समय गवाये जिलास्तरीय विकास प्राधिकरण को समाप्त कर देना चाहिए।यदि प्रदेश सरकार के द्वारा इस प्राधिकरण को समाप्त नहीं किया गया तो आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।समिति के प्रवक्ता राजीव कर्नाटक ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि भाजपा सरकार को जनसमस्याओं से कोई भी सरोकार नहीं है।जनता प्राधिकरण के कारण अपने भवनों का निर्माण नहीं कर पा रही है,अपने ही भूमि का इस्तेमाल नहीं कर पा रही है इससे दुर्भाग्यपूर्ण और क्या हो सकता है।उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्र में सीमित साधन,खराब भौगोलिक स्थिति,कमजोर आर्थिक स्थिति होने के बाद भी प्रदेश सरकार का यहां प्राधिकरण लागू करना दुर्भाग्यपूर्ण है।उन्होंने कहा कि सरकार को जनता का दुःख और स्थिति भी समझनी चाहिए।श्री कर्नाटक ने कहा कि ये बड़े दुःख का विषय है कि अपने खून पसीने की कमाई से खरादी भूमि में ही आदमी अपना भवन निर्माण कार्य नहीं कर पा रहा है,और जो निर्माण कार्य हो भी रहे हैं उसके लिए उसे प्राधिकरण का भारी भरकम शुल्क देना पड़ रहा है जो कि गलत है।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को तुरन्त जनहित में जिलास्तरीय विकास प्राधिकरण को समाप्त कर भवन निर्माण सम्बन्धी समस्त अधिकार नगरपालिकाओं को देने चाहिए।धरने की अध्यक्षता नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी तथा संचालन यूथ कांंग्रेस प्रदेश प्रवक्ता वैभव पाण्डेय ने किया।धरने में नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी,यूथ कांंग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मल रावत,उपपा की केन्द्रीय अध्यक्ष सचिव आनन्दी वर्मा, महेश चन्द्र आर्या,कांंग्रेस जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक,कांंग्रेस जिला सचिव दीपांशु पाण्डेय,राबिन मनोज भण्डारी, चन्द्र कान्त जोशी,अख्तर हुसैन,ललित मोहन पन्त,महेश लाल वर्मा,शिवराज बनौला,पूरन मेहरा,एडवोकेट पी सी तिवारी,राजू गिरी,हेम तिवारी, उमेश गुरूरानी, संजीव कर्मयाल, दिनेश भट्ट, लक्ष्मण सिंह ऐठानी,प्रताप सत्याल,एम सी काण्डपाल, भारतरत्न पाण्डेय आदि दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
