अल्मोड़ा-भारतीय जनता पार्टी उतराखंड द्वारा संचालित 24 सितंबर से 8 अक्टूबर, 2023 तक बूथ सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष अल्मोड़ा रवि रौतेला द्वारा आज सोमेश्वर विधानसभा के स्याहीदेवी मंडल में (बूथ-79 गुरना) में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 105वें संस्करण को सुना।उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी का मन की बात एक ऐसा कार्यक्रम है, जिसके माध्यम से देश के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों द्वारा सामान्य परिस्थितियों में किए जा रहे सराहनीय कार्यों को आगे लाया जाता है। इससे अन्य लोगों को भी विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने नैनीताल के युवाओं द्वारा बच्चों के लिए शुरू की गई अनोखी घोड़ा लाइब्रेरी का जिक्र किया,जिसके माध्यम से नैनीताल जनपद के दुर्गम 12 गांवों में रहने वाले बच्चों को स्कूल की किताबों के अलावा कविताएँ, कहानियाँ और नैतिक शिक्षा की किताबें भी पढ़ने को मिल रही है।रवि रौतेला ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है।मातृशक्ति के उत्थान के लिए अनेक कार्य किये जा रहे हैं।लोक सभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का विधेयक लोकसभा और राज्यसभा में पारित हो चुका है।मन की बात कार्यक्रम हमें अपने कार्य में उत्कृष्ता लाने,नवीन सकारात्मक सोच के साथ कुछ नया करने,जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित-प्रोत्साहित करता है। समस्त देशवासियों में राष्ट्रीयता की भावना को प्रबल करता है।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र चिलवाल, शक्ति केंद्र संयोजक नारायण दत्त जोशी,मण्डल उपाध्यक्ष गणेश जलाल, मण्डल महामंत्री ललित तिवारी, देवेन्द्र मेहरा,अनुसूचित मोर्चा जिला महामंत्री महेन्द्र लाल आर्या,अर्जुन सिंह बिष्ट, नरेन्द्र बिष्ट सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *