अल्मोड़ा-आज हवालबाग ब्लाक में प्रदेश संगठन के आह्वाहन पर प्रधानों द्वारा धरना प्रदर्शन लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा।प्रधानों द्वारा विचार विमर्श किया गया कि जब तक सरकार बारह सूत्रीय मांगों को नहीं मान लेती तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।आज के धरना प्रदर्शन में प्रधान संगठन हवालबाग के अध्यक्ष देव सिंह भोजक,तलाड़बाड़ी के प्रधान किशन सिंह बिष्ट, सैनार के प्रधान अर्जुन सिंह बिष्ट, तलाड़ प्रधान प्रतिनिधि विनोद कनवाल,प्रधान मनोज जोशी,खत्याड़ी प्रधान प्रतिनिधि मनोज आर्या,गरगूंठ प्रधान मुकेश कुमार,मटेला प्रधानपति नवीन चन्द्र आर्या,रैलाकोट प्रधान उमेश नैनवाल,प्रधान शिल्पा बिष्ट, बसगांव प्रधान बालादत्त काण्डपाल, विमल कुमार आदि मौजूद रहे।
