खटीमा-राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार एवं राज्य स्वच्छ गंगा मिशन,नमामि गंगे उत्तराखण्ड के संयुक्त तत्वावधान में प्रदेशभर में योग शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।इस वर्ष नमामि गंगे कार्यक्रम ने एक नई पहल करते हुए योग शिविरों के साथ-साथ आसपास स्थित मंदिरों और मठों में वेद,पुराणों और नदी सभ्यता पर विशेष चर्चा की जा रही है।इन संवादों में वेदों,पुराणों में वर्णित नदियों के महत्व,गंगा नदी की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक भूमिका पर चर्चा की जा रही है।इस क्रम में हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा के छात्र सपना राणा द्वारा अस्मिक एकेडमी हलवाड़ी श्रीपुर बिछुआ में योग शिविर आयोजित किया गया जिसमें बढ़-चढ़कर ग्रामीण वासियों ने भाग लिया तथा योग से लाभ उठाया।इस दौरान सपना द्वारा लोगों को आसनों के अभ्यास सूर्य नमस्कार सूक्ष्म व्यायाम गोमुखासन भुजंगासन जैसे महत्वपूर्ण आसनों का अभ्यास कराया गया।साथ ही प्राणायाम की माध्यम से जीवनी शक्ति को विस्तारित करने प्राणों का आयाम करने पर बोल दिया गया लोगों को शीतकारी शीतली प्राणायाम का अभ्यास कराया गया।इसके महत्व का शरीर पर शीतलता एवं गर्मी के बढ़ते प्रभाव को कम करने पर इसके प्रभाव का वर्णन किया गया।इस दौरान सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के विभागाध्यक्ष डॉ नवीन भट्ट ने लोगों को संबोधित करते हुए वेद उपनिषद एवं योग के माध्यम से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने की पहल पर चर्चा की।उन्होंने कहा कि वेद हमारे प्राचीन धार्मिक ग्रंथ हैं जिम जीवन जीने के विद्या का वर्णन किया हुआ है।उसका अध्ययन कर उसे पढ़ कर हम अपने जीवन को नई दिशा देखने ऊंचाई क्यों ले जा सकते हैं। साथ ही डॉक्टर मोनिका भैंसोड़ा ने कहा कि योग आधुनिक जीवन की आवयश्कता बन चुका है इसे अपनाकर समग्र स्वस्थ प्राप्त किया जा सकता है।डॉ धीरज बिनवाल ने यम और नियम पर चर्चा करते हुए कहा की अहिंसा सत्य अस्तैय ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह जैसे महत्वपूर्ण तथ्यों पर विचार और इनका पालन करने से एक मानसिक स्वास्थ्य प्राप्त किया जा सकता है तथा एक स्वस्थ समाज की ओर आगे बढ़ा जा सकता है।आओ हम सब योग करें अभियान के दौरान देश उत्तराखंड ही नहीं देश के विभिन्न हिस्सों पर योग शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।कई शिविर मुरादाबाद,लखनऊ,बिजनौर,गैंडा,हैदराबाद,बरेली,सितारगंज,पीलीभीत,पंतनगर,बनबसा ,टनकपुर ,नानकमत्ता,रुद्रपुर,रामनगर,अल्मोड़ा,अमोरी, मलधनचौड़,श्यामलाताल,हाल्से, हल्द्वानी,रानीखेत,चंपावत,लोहाघाट, पिथौरागढ़,मुक्तेश्वर आदि में चलाए जा रहे हैं।खटीमा में ही 56 शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।घाट रोड देवसैनी कॉलोनी,बग्गा कॉलोनी, राजीव नगर,ऑस्मिक एकेडमी श्रीपुर बिछुआ,बघियाडाट खटीमा, प्रेम पैलेस,रियात पैलेस नानकमत्ता , गुरुनानक इंटर कॉलेज नानकमत्ता,द्वारिका कॉलोनी अल्केमिस्ट रोड,वार्ड नंबर 13 सलामत बिडोरा मझोला,कंजाबाग निकट दूध डेयरी,भूड,महोलिया,ग्रीन पार्क खटीमा,जेएलएन पार्क टनकपुर,जमौर खटीमा,महौलिया खटीमा,नशा मुक्ति केंद्र बनबसा रियात बैंकट हॉल नानकमत्ता सी सिसईखेड़ा,श्री महाकालेश्वर मंदिर , अमाऊ, चुनाभट्टी,सरस्वती पब्लिक स्कूल खटीमा,वार्ड नंबर 18,एच जे पार्क खटीमा,राम गुलाम गली वार्ड नंबर 14,विगराबाद,राम मंदिर श्रीपुर बिछुआ,अमाऊ,झनकट,कूर्मांचल कलोनी,टीचर्स कलोनी,आवास विकास,चकरपुर,कुटरा आदि स्थानो में निशुल्क योग शिविर चलाये जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *