सल्ट-आज कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव ने सराईखेत,मानीला क्षेत्रों में जनसंपर्क किया।जनसंपर्क के दौरान लोगों में भाजपा सरकार के प्रति भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।गाँव के लोग बढ़ती महंगाई से बहुत परेशान हैं।हर दूसरे दिन घरेलू गैस के दाम बढ़ रहे है,डीजल के दाम बढ़ने से खाद्य पदार्थों की कीमतें बढ़ रही है।पढ़ लिख कर भी हर घर में युवा बेरोजगार बैठे हैं।आय नही हो रही है ऊपर से महंगाई की मार से लोग दो जून की रोटी को मोहताज हो रहें हैं।गाँव में बहुत कठिनाई में खेती कर रहे किसानों की फसलें बंदर व सुअर बर्बाद कर रहें हैं जिसकी सरकार कोई सुध नही ले रही है।सल्ट में मण्डी नही होने से अपनी फसल बेचने के लिए रामनगर ले जाना पड़ता है जिससे थोड़ी बहुत कमाई भी किराए भाड़े में लग जाती है।गाँवो की सड़के खस्ताहाल है।आज भी कई गाँवों को सड़क ना होने से बीमार को डोली से अस्पताल ले जाना पड़ता है।
सराई खेत के लोगों ने कहा कि सराईखेत में अस्पताल होने के बावजूद भी कोरोना वैक्सीन के लिए लोगों को चालीस किलोमीटर दूर जाना पढ़ रहा है।सल्ट में विद्ध्यालयों में शिक्षक ना होने से शिक्षा के बिना प्रतिभावान बच्चों का भविष्य बेकार कर रही है सरकार।सल्ट विधान सभा में अस्पतालों में डाक्टर व अल्ट्रा साउण्ड मशीने नही होने से लोगों को इलाज के लिए सल्ट से बाहर हल्द्वानी व अन्य जगह महंगे इलाज के लिए जाना पढ़ता है।दुर्गम रास्तों में सही समय पर इलाज ना मिलने से कई लोगों को जान से हाथ धोना पड़ता है। जिसकी दोषी सरकार है।इन विषम परिस्थितियों में लोग पलायन को मजबूर हैं।भारी संख्या में पलायन से गाँव खाली हो रहे और गाँवों के अस्तित्व को खतरा है।यहाँ का युवा व महिलाएँ बहुत कर्मठ व प्रगतिशील हैं मगर सल्ट में अवसर ना मिल पाने से अपने हुनर नही दिखा पा रहे हैं और अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा, चिकित्सा,रोजगार के लिए गाँव से महानगरों को कूच कर रहे हैं।प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव ने कहा कि मैं दाद देता हूँ सल्ट वासियों के जज्बे की जो इतनी कठिन परिस्थितियों में रहकर भी गाँव के अस्तित्व के लिए संघर्षरत हैं।ऐसे भोले भाले गाँव वालों को वोट की खातिर झूठे सपने दिखा भाजपा ने छल किया और जरा भी विकास नही किया,जिसका जवाब सल्ट की जनता इस उपचुनाव में अवश्य देगी।देवेन्द्र यादव ने कहा की यह चुनाव सल्ट की बेटी,बहन गंगा पंचोली व दिल्ली से आयात प्रत्याशी के बीच है और सल्ट की जनता से मिल रहे सहयोग व स्नेह से साफ है कि जनता अपने बीच से क्षेत्रीय कांग्रेस की प्रत्याशी गंगा पंचोली को विजयी बनाकर विधान सभा में भेजने का मन बना लिया है ताकि विधान सभा से सल्ट की समस्याओं का निदान हो सके।जनसंपर्क में पूर्व विधायक गणेश गोदियाल,पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी,पूर्व विधायक मनोज तिवारी,पूर्व विधायक अनिल धन्तोरा,विशेष आमन्त्रित सदस्य सुभाष चौधरी,यूनुस,प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया,पूर्व मण्डी समिति अध्यक्ष प्रकाश पपने,पूर्व यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भुवन कापड़ी,राजेश चमोली,डा० निशांत पपने,सुन्दर सिंह,प्रमुख करिश्मा टम्टा,चन्द्र सिंह, कनिष्ठ प्रमुख लता नेगी,महेश,इन्द्र सिंह,नंदन घुगतियाल,मुकेश पंत,पूर्व प्रधान तुलसी तिवारी,खीम सिंह बंगारी,रूपा रावत,प्रशान्त वर्मा,कवीन्द्र इस्टवाल,रमेश रावत,शालिक रतूड़ी आदि उपस्थित रहे।