हल्द्बानी-सोमवार को हल्द्वानी में प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आहूत हुई। जिसमें प्रदेश महिला मोर्चा प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री भारतीय जनता पार्टी राजेंद्र सिंह भंडारी,प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती रितु खंडूरी,प्रदेश उपाध्यक्ष दीपाली कन्याल,नीलू बिष्ट,मोनिका गुप्ता,प्रदेश मंत्री किरण पंत,विमला रावत सहित अन्य समस्त प्रदेश महिला मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।इस बैठक में प्रदेश मंत्री किरण पंत ने कहा कि इसके बाद समस्त जिले के पदाधिकारियों की बैठक प्रारंभ होगी हल्द्वानी में तथा महिला मोर्चा का एक ही उद्देश्य है कि 2022 के चुनाव में पुनःभारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश में स्थापित हो और युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों को गति मिले।बैठक में प्रदेश महामंत्री राजू भंडारी,प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती रितु खंडूरी ने अपने विचार रखे।