अल्मोड़ा-आज भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के तत्वावधान में कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के जन्म दिवस के अवसर पर सोबन सिंह जीना परिसर में वृक्षारोपण किया और कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु जीवन की कामना की।इस अवसर पर उपस्थित जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को लंबा सांगठनिक अनुभव है।जिसका लाभ प्रदेश में संगठन को आगे बढ़ाने के लिए मिलेगा।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रवि रौतेला,जिला उपाध्यक्ष दर्शन रावत,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अरविंद बिष्ट,नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी,जिला मंत्री विनीत बिष्ट, ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अजय वर्मा,प्रदेश मंत्री किरण पंत,किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष हरीश कनवाल, नगर उपाध्यक्ष बीना नयाल,सुनील जोशी,महिला मोर्चा जिला मंत्री लीला बोरा,नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा मीना नेगी,हीरा कनवाल,निशा बिष्ट,किसान मोर्चा जिला महामंत्री नवीन बिष्ट, जिला मंत्री दिशांत पवार,राहुल कुमार, आशीष जोशी,रवि कुमार,कमलेश नेगी, पारस कांडपाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।