अल्मोड़ा-चंदशेखर घोडके एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में दिनांक 3 अप्रैल को प्रभारी यातायात/इंटरसेप्टर उपनिरीक्षक सुमित पांडे द्वारा पर्यटन सीजन के दृष्टिगत पुलिस कार्यालय सभागार में यातायात ड्यूटी में नियुक्त होमगार्ड जवानों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। सभी जवानों को पर्यटन सीजन के दौरान बढ़ते यातायात दबाव को ध्यान में रखते हुए समयबद्ध, सतर्क एवं जिम्मेदारीपूर्ण ढंग से ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए।इसके अतिरिक्त,जवानों को नगर अल्मोड़ा की यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं व्यवस्थित बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गये।प्रमुख चौराहों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखना।पर्यटकों एवं स्थानीय नागरिकों के साथ शालीन एवं सहयोगात्मक व्यवहार बनाए रखना।यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराना।जाम की स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल प्रभाव से उसे नियंत्रित करना।संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए आवश्यक सूचना उच्चाधिकारियों को देने हेतु अवगत कराया गया।साथ ही प्रभारी यातायात ने होमगार्ड जवानों को निर्देशित किया कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, तत्परता एवं सजगता के साथ करें,जिससे जनपद में आने वाले पर्यटकों को सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *