अल्मोड़ा-भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा के जिला कार्यालय में आगामी कार्यक्रमों को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमे कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र वल्दिया ने आगामी कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की।बैठक की शुरुवात करते हुए जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने कहा कि संकल्प से सिद्धि अभियान समेत अन्य सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने में कार्यकर्ता प्राण-प्रण से जुट जाएं। आज पार्टी का जो विशाल स्वरूप हम देख रहे हैं उसमें पार्टी के इन सभी कार्यक्रमों की महती भूमिका है।हमारे जनप्रतिनिधि,पदाधिकारी व कार्यकर्ता इन कार्यक्रमों के माध्यम से जनता जनार्दन से सीधे जुड़ते हैं।कार्यक्रम को लेकर समाज के बीच जाने से जनता तक हमारा चिंतन विचार पहुंचता है।आज की पीढ़ी को अपनी पौराणिक परंपराओं व राजनीतिक इतिहास की जानकारी पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है जबकि कांग्रेस लगातार झूठ फैलाने में लगी रहती है। इसलिए इस राष्ट्र को आगे बढ़ाने और राष्ट्रवाद की भावना को प्रखरता प्रदान करने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में हुआ।संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का कार्य मोदी के कार्यकाल में हुआ।उन्होंने आगे कहा कि जनता को इन कार्यक्रमों के जरिए सच्चाई और कांग्रेस के झूठ का पर्दाफाश करना है।भाजपा के प्रस्तावित कार्यक्रमों की चरणबद्ध संरचना करना है।इसके लिए जिला और मंडल इकाइयों को जुटाना होगा।बैठक को सम्बोधित करते हुए वीरेंद्र वल्दिया ने कहा कि 8 जून को राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा और केंद्रीय मंत्रियों द्वारा प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, डिजिटल मीडिया और रीजनल मीडिया से राष्ट्रीय स्तर पर संवाद किया जाएगा।प्रदेश स्तर पर प्रदेश की राजधानी में मुख्यमंत्री/केंद्रीय मंत्रियों द्वारा 9 जून को तथा प्रमुख नगरों में केन्द्रीय वक्ताओं द्वारा 10-11 जून को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके संवाद किया जाएगा।केंद्र सरकार की 11 वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी।12 से 14 जून तक मण्डल स्तर पर विकसित भारत संकल्प सभा आयोजित की जाएगी। जिसमें विकसित भारत की संकल्पना एवं इसमें हमारी भूमिका व केंद्र सरकार की 11 वर्ष की उपलब्धियां विषयों पर संबोधन होगा और विकसित भारत का संकल्प दिलाकर संकल्प की प्रति भेंट की जाएगी।बूथ स्तर पर 15 से 17 जून तक प्रत्येक शक्ति केंद्र पर एक चौपाल कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।साथ ही शहरों में मोहल्ला चौपाल एवं पंचायत केंद्रों में ग्राम चौपाल का आयोजन रखा जाएगा।इन कार्यक्रमों में 11 वर्ष की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।आयुष्मान योजना में शत-प्रतिशत वरिष्ठ नागरिकों का पंजीकरण एवं कार्ड वितरण किया जाएगा और उपस्थित लोगों को विकसित भारत का संकल्प दिलाया जाएगा।17 से 21 जून तक विश्व योग दिवस के निमित्त सभी मंडलों में योग शिविर का आयोजन रखा जाएगा।वृक्षारोपण अभियान के तहत 5 जून से 15 अगस्त तक वृक्षारोपण एवं सीड बॉल के माध्यम से सघन वृक्षारोपण किया जाएगा और एक पेड़ माँ के नाम अभियान जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा चलाया जाएगा।23 जून को डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर बूथ स्तर पर कार्यक्रम रखे जाएंगे।आपातकाल की बरसी काला दिवस पर 25 जून को जिला स्तर पर सेमिनार,लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान कार्यक्रम के अतिरिक्त छात्रों/कॉलेजों/शैक्षणिक संस्थाओं को लक्षित कर कार्यक्रम किए जाएंगे और आपातकाल पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी।कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट ने किया।कार्यक्रम मे नगर निगम अल्मोड़ा के मेयर अजय वर्मा, दुग्ध संघ के अध्यक्ष गिरीश खोलिया, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला,पूर्व जिलाध्यक्ष ललित लटवाल,पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद पिल्खवाल,पूर्व जिलाध्यक्ष अरविन्द बिष्ट,नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट,जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र बिष्ट,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लीला बोरा,किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष खड़क सिंह,मंडल अध्यक्ष नवीन बिष्ट,मंडल अध्यक्ष सुन्दर राणा, हरीश सिजवाली,हरीश प्रसाद,दीपक बिष्ट,मंगल रावत,हरीश परिहार,प्रताप सिंह गैड़ा,बलवंत सिंह,दिनेश चंद्र पांडे,महिपाल बिष्ट,पूनम पालीवाल,दीपा अधिकारी,मीरा मिश्रा,बीना नयाल,रक्षित कार्की, सुनील बिष्ट,हरेंद्र बिष्ट,कैलाश गुरुरानी,देवेंद्र नयाल,प्रदीप नगरकोटी,प्रेम लटवाल,तस्लीम अंसारी,प्रकाश भट्ट,भानु अधिकारी,मनीष बिष्ट,शंकर कुमैय्या,धीरज नेगी,राजेंद्र सिंह नेगी,हरीश चंद्र तिवारी,कुंदन सिंह,आनंद डंगवाल,प्रकाश चंद्र,शंकर मनराल,जगदीश रावत,शंकर सिंह बोरा,महेन्द्र सिंह मेहरा,रक्षित कार्की, दिनेश मठपाल,नगर महामंत्री अर्जुन बिष्ट,नगर महामंत्री देवेंद्र भट्ट,मीरा मिश्रा,दीपा अधिकारी,कमल वर्मा, मनोज जोशी,राहुल जोशी,आनंद भोज,खीम बिष्ट आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।



