अल्मोड़ा-पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमायूँ परिक्षेत्र नैनीताल डॉ० नीलेश आनंद भरणे द्वारा अवरोध रहित सुगम यातायात अभियान चलाए जाने के निर्देश पर एसएसपी अल्मोड़ा महोदय द्वारा सभी सम्बंधित को जनपद की यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने हेतु दिए गए निर्देश पर लगातार कर यातायात व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है।दिनांक 23.11.2021 को प्रभारी इन्टरसैप्टर जीवन सिंह सामंत द्वारा टैक्सी स्टैंड के पास बैनर लगाकर ट्रैफिक आई ऐप का प्रचार प्रसार कर आम जनमानस को ऐप के प्रयोग की जानकारी दी गई।अवगत कराया कि ऐप का प्रयोग कर पुलिस की नज़रों से बचकर नियमों का उल्लंघन करने वालों के फोटो ऐप के जरिये पुलिस को उपलब्ध करायें,जिससे पुलिस नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही कर सके।