बागेश्वर-पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्देशन में जनपद स्तर पर प्रचलित जन जागरुकता अभियान के तहत आज दिनांक 3-05-22 को पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन अंकित कंडारी, प्रभारी एन्टी ह्यूमैन ट्रैफिकिंग सैल त्रिलोक राम बगरेठा द्वारा थाना कौसानी में थाना क्षेत्र के सी०एल०जी० सदस्यों/ग्राम प्रधानों/बीडीएस मेंबरों के साथ गोष्ठी की गई। गोष्ठी में द्वारा वर्तमान में पर्यटन सीजन पर सुरक्षा की दृष्टि से वार्ता कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए और उनकी समस्याएं सुनी गई साथ ही यातायात,बाल विवाह,बाल अपराध, महिला सुरक्षा,चाइल्ड हेल्प लाइन, बाल भिक्षा वृत्ति,मानव तस्करी, साइबर क्राइम,यातायात नियमों,नशा मुक्ति तथा उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न प्रकार के एप जैसे गौरा शक्ति एप,देवभूमि एप, उत्तराखण्ड ट्रैफिक आई एप के साथ-साथ डॉयल 112, 1090, साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 आदि के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया कि किसी अनजान व्यत्ति द्वारा दिये गये प्रलोभन,लालच में न आयें सतर्क रहें सुरक्षित रहें।तत्पश्चात महोदय द्वारा कौसानी स्थित होटल एसोसिएशन की मीटिंग लेकर पर्यटकों से संबंधित जानकारी लेते हुए सुझाव दिए गए एवं पर्यटन सीजन पर सुरक्षा के दृष्टिगत थाना क्षेत्राअंतर्गत स्थित होटल ढाबों की चैकिंग कर होटल मालिंकों को हिदायत दी गयी कि बिना आई०डी० प्रूफ के किसी भी व्यत्ति को होटल में न ठहरायें।साथ ही किसी व्यत्ति के संदिग्ध होने पर पुलिस को सूचित करें तथा होटल में आने जाने वालों का विवरण रजिस्टर में प्रतिदिन अंकित करें और ब्यूटीपार्लरों की चैकिंग की गई चैकिंग के दौरान किसी प्रकार की कोई अनियमितता नहीं पाई गयी साथ ही हिदायत दी गई कि भविष्य में किसी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।टीम द्वारा सभी को कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु मास्क का प्रयोग करने को बताया गया एवं मास्क वितरित किए गए और जागरूकता पम्पलेट बांटे गए एवं सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा किए गए। इस दौरान थानाध्यक्ष कौसानी जीवन सिंह चुफाल भी मौजूद रहे।
