बागेश्वर-आज दिनांक 11-05-2022 को पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर शिवराज सिंह राणा द्वारा फायर स्टेशन बागेश्वर का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया।सर्वप्रथम महोदय द्वारा परेड की सलामी ली गयी।तत्पश्चात महोदय द्वारा निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा स्टेशन परिसर,भवन,छत,कर्मचारी बैरिक,मैस,गैराज, स्टोर तथा ड्यूटी रूम को चैक किया गया तो सफाई दुरुस्त पायी गई और समस्त रजिस्टरों का लेखा-जोखा सही पाया गया,एमटी कार्यालय व गैराज का निरीक्षण कर फायर सर्विस वाहनों/स्टोर में रखे उपकरणों को चैक किया गया समस्त वाहन व उपकरण कार्यशील दशा में पाए गए।बाद निरीक्षण के महोदय द्वारा उपस्थित फायर कर्मचारियों का सम्मेलन लेकर उनकी समस्याओं (विभागीय, पारिवारिक,स्वास्थ्य सम्बन्धी इत्यादि) के बारे में पूछा गया तो किसी के द्वारा कोई समस्या होना नही बताया गया। महोदय द्वारा सभी कर्मचारियों को नशे से दूर रहने,स्वस्थ्य रहने के लिए योग, पीटी आदि करने हेतु बताया गया। साथ ही वर्तमान समय में बढ़ते साइबर क्राइम के दृष्टिगत सभी कर्मचारियों को साइबर क्राइम से बचाव के बारे में जानकारी दी गयी।इस दौरान फायर स्टेशन प्रभारी एफएसएसओ महेश चंद्र व समस्त फायर कर्मचारी मौजूद रहे।
