अल्मोड़ा-मातवर सिंह रावत पुलिस उपाधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा दिनांक- 14.03.2021 को थाना भतरौंजखान का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष भतरौंजखान अनीश अहमद सहित थाने में नियुक्त समस्त अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।पुलिस उपाधीक्षक द्वारा मालखाना,कार्यालय आर्म्स-एम्युनेशन,आपदा उपकरणों, अभिलेखों,सीसीटीएनएस, भोजनालय,बैरकों का निरीक्षण किया गया।थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटिरों के सम्बन्ध में जानकारी भी ली गई।निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ सफाई के साथ-साथ थाना भोजनालय बैरक इत्यादि की नियमित रुप से साफ-सफाई किये जाने कोरोना से बचाव हेतु सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए तथा आपदा उपकरणों को हमेशा तैयारी की हालत में रखने हेतु कहा गया तथा थाना भतरौंजखान के समस्त अधिकारी/कर्मचारियों का सम्मेलन लेकर समस्याएँ पूछी गयी।
