अल्मोड़ा-लाकडाऊन के दौरान कोरोना के नियमों का पालन करने की पुलिस द्वारा लगातार जनता से अपील के साथ साथ नियमों का पालन ना करने वालों के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही भी की जा रही है।वीर सिंह पुलिस उपाधीक्षक अल्मोड़ा भी लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर रहें है। इसी क्रम में दिनांक 12.05.2021 को पुलिस उपाधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा क्षेत्र में भ्रमण के दौरान सामाजिक दूरी का पालन ना करने पर 4 व्यक्तियों का चालान कर संयोजन शुल्क जमा किया।
