अल्मोड़ा-कोरोना दूसरी लहर महामारी के लगातार बढ़ने के दृष्टिगत इस समय पुलिस के प्रत्येक अधि०/कर्मचारी अपनी ड्यूटी कर्तव्यनिष्ठता के साथ कर रहे हैं साथ ही कई पुलिस अधि०/कर्मचारी भी मानवसेवा करते हुए महामारी की चपेट में आ गये हैं,ऐसे में उनके परिवारजनों को भी अत्यधिक कठिनाइयों का सामाना करना पड रहा है।इस परिस्थिति को देखते हुए उत्तराखण्ड पुलिस वाईव्स वेलफेयर की अध्यक्षा श्रीमती अलकनंदा अशोक धर्मपत्नी श्री अशोक कुमार आई०पी०एस० पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड महोदय की प्रेरणा एस०एस०पी० अल्मोड़ा की धर्मपत्नी श्रीमती हेमा बिष्ट (जिलाध्यक्ष UPWWA) की पहल पर पुलिस लाईन परिसर में निवासरत पुलिस कर्मियों एवं उनके परिजनों हेतु प्रतिसार निरीक्षक जीतेन्द्र पाठक द्वारा परिसर में ही सब्जी शाॅप की व्यवस्था की गई हैं।इसके अतिरिक्त सी०पी०सी० कैन्टीन में भी सभी प्रकार के खाद्य सामग्री की उचित व्यवस्था की गई है।सभी को जागरूक किया गया है कि दुकानदार एवं ग्राहक कोविड नियमों का पूर्णतया पालन करेगें एवं सामाजिक दूरी का पालन कराने हेतु भी आवश्यक कार्यवाही की गयी है।उत्तराखण्ड पुलिस वाईव्स वेलफेयर की अध्यक्ष महोदया की इस पहल की अल्मोड़ा पुलिस परिवार द्वारा काफी प्रशन्सा की गयी है।
