आओ हम मिलजुल कोई ऐसा काम करें, जिससे आत्मनिर्भता को बढ़ावा मिले,UPWWA की जिलाध्यक्ष की सराहनीय पहल,आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाये कदम,पुलिस परिवार की महिलाओं को प्रेरित कर मशरूम उत्पादन भवन में दिया प्रशिक्षण
अल्मोड़ा-पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड की धर्मपत्नी डाॅ० अलकनन्दा अशोक कुमार अध्यक्ष UPWWA महोदया द्वारा पुलिस परिवार की महिलाओं हेतु कल्याणकारी योजनाओं एवं आत्मनिर्भरता की ओर बढने हेतु लगातार प्रेरित किया जा रहा है।इसी क्रम में आज पंकज भट्ट एस०एस०पी० अल्मोड़ा की धर्मपत्नी श्रीमती हेमा बिष्ट जिलाध्यक्ष की गरिमामयी उपस्थिति में पुलिस कार्यालय अल्मोड़ा के सभागार में पुलिस परिवार की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण डेमो एवं इस कार्य हेतु एक दिवसीय प्रेरणात्मक कार्यशाला का आयोजन किया गया।सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित प्रशिक्षक श्रीमती ममता मेहता का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया।उक्त कार्यक्रम में प्रशिक्षक श्रीमती ममता मेहता द्वारा उपस्थित पुलिस परिवार की महिलाओं को अपने संघर्षरत जीवन से अब तक के मशरूम के क्षेत्र की उपलब्धि एवं कई ग्रामीण महिलाओं को इस क्षेत्र से जोड़ने एवं अलग-अलग स्वरोजगार हेतु मोमबत्ती मेकिंग,ज्वैलरी मेकिंग, राखी मेकिंग के अतिरिक्त रिंगाल से बनने वाले टोकरी एवं अन्य विभिन्न प्रकार के उत्पादों से अवगत कराते हुए सभी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने एवं मशरूम उत्पादन का कार्य किये जाने हेतु प्रेरित किया गया।तत्पश्चात इनके द्वारा दिये गये प्रशिक्षण के फलस्वरूप पुलिस कार्यालय में तैनात पीआरओ हेमा ऐठानी द्वारा एक भवन में उगाये गये मशरूम कक्ष का भ्रमण कराते हुए शुरूवात से मशरूम उगने तक की प्रक्रिया को कम्पोस्ट/बीज आदि का प्रत्यक्ष डेमो प्रशिक्षण देते हुए उन्हें भरोसा दिलाया कि यदि वे पुलिस लाईन में महिलाओं का समूह बनाकर इस कार्य को आगे बढ़ाती हैं तो वे पुलिस परिवार की महिलाओं को मशरूम उत्पादन हेतु पूर्ण प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए तैयार हैं।श्रीमती हेमा बिष्ट महोदया द्वारा अपने वक्तव्य में सभी पुलिस परिवार की महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि मशरूम उत्पादन आत्मनिर्भर बनने के लिए एक बहुत अच्छा माध्यम है।व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी हमारी महिला पुलिस कर्मी द्वारा मशरूम उत्पादन का एक सफल प्रयास किया गया।अब इसी तरह आप यदि महिलाओं का एक समूह बनाकर इस कार्य को करने के लिए रूचि दिखाती हैं तो आपको इस कार्य हेतु पूर्ण प्रशिक्षण दिलाया जायेगा जिससे आप मशरूम उत्पादन का कार्य कर आत्मनिर्भर बन सको।जिलाध्यक्ष ने पुलिस परिवार की महिलाओं को भविष्य में भी आत्मनिर्भर बनाने हेतु हर क्षेत्र में सहयोग करने का आश्वासन दिया।
कार्यशाला का संचालन श्रीमती सरिता पाठक द्वारा किया गया,जिसमें महिला आरक्षी गार्गी,रेखा पाण्डे एलआईयू, म०आ०विजय लक्ष्मी,म०आ० मन्जू खाती,श्रीमती ममता किरोला,रेखा चिलकोटिया,सरिता,दीपा,उषा लेखक सहित 20-22 महिलायें उपस्थित रहीं।