पिथौरागढ़-पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार माननीय न्यायालय से जारी गैर जमानतीय वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम में आज दिनाँक 9.04.2022 को थानाध्यक्ष थाना जाजरदेवल कुलदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मा०न्यायालय से 138 NI ACT के अन्तर्गत जारी गैर जमानतीय वारण्ट के अनुपालन में वारण्टी हरीश प्रसाद पुत्र जगत लाल निवासी कनारी जनपद पिथौरागढ़ को ग्राम कनारी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
उक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।