अल्मोड़ा-अशोक कुमार पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड महोदय द्वारा चलाया गया मिशन हौसला से लोगों को जितनी उम्मीदें है पुलिस भी उतनी ही तत्परता से कोरोना महामारी के इस दौर में लोगों की निःस्वार्थ भाव से सेवा में लगी है।दिनाँक 27.05.2021 को एक वृद्ध महिला बचुली देवी बाजार अपने पुत्र के साथ सिलेंडर भरवाने आई थी।पूछने पर उनके द्वारा बताया गया कि हम लोग बहुत दूर अपने गांव से यहां सिलेंडर भरवाने आए थे बस हमारे पास सिलेंडर भरवाने के ही पैसे थे अब हम वापस अपने गांव को जा रहे हैं हमारे पास पैसे ना होने के कारण हम पैदल ही अपने गांव को जाएंगे इस पर गांव का पैदल मार्ग बहुत दूरी का होने के कारण उप निरीक्षक ब्रजमोहन व कांस्टेबल देवेंद्र तोमक्याल द्वारा स्वयं अपने निजी वाहन में उनको उनके गंतव्य स्थान तक छोड़ा गया जिनके द्वारा बताया गया कि हम लोग बहुत गरीब हैं इस पर उक्त लोगों बाजार खुलने पर थाना आने व थाने से हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया गया।उक्त लोगो द्वारा पुलिस का सहृदय धन्यवाद अदा किया गया।
