अल्मोड़ा- देवेन्द्र पींचा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा चुनावी रंजिश/फायरिंग मामले के वांछितों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिये गये थे। अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक द्वाराहाट विनोद जोशी के नेतृत्व में FIR no.19/2025 धारा 109/190/192(2)/351(3)/352/61(2) BNS से संबंधित वांछित अभियुक्त प्रदीप सिंह रावत को अवनीश कुमार थानाध्यक्ष भतरौजखान व पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 22.08.2025 को हल्द्वानी कालाढूंगी मार्ग ग्राम लामाचौड़ को जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गयी।गिरफ्तार वांछित अभियुक्त का विवरण प्रदीप सिंह रावत पुत्र भोपाल सिंह रावत निवासी ग्राम लामाचौड़ थाना मुखानी जनपद नैनीताल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *