अल्मोड़ा-देवेन्द्र पींचा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स की नीति अपनाकर जनपद के समस्त थाना प्रभारियों एवं एएनटीएफ/एसओजी टीम को नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश पर लगातार नशा तस्करों की गिरफ्तारी की जा रही है।दिनांक 26.01.2025 को अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व अल्मोड़ा/रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष देघाट दिनेश नाथ महन्त के नेतृत्व में देघाट पुलिस टीम द्वारा सुरमोली तिराहे करीब 2 किमी केलानी रोड पर स्विफ्ट डिजायर कार न DL9CAD1959 में पीयूष चन्द्रा व मौ हुसैन के कब्जे से कुल 17.502 किग्रा अवैध गांजा बरामद कर गिरफ्तार करते हुए थाना देघाट में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत की गयी। कार को सीज किया गया।पूछताछ में अभियुक्तगणों द्वारा बताया गया कि वह गांजा सराईखेत इलाके से रामनगर की ओर ले जा रहे थे जिसे ऊंचे दामों बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में थे।अभियुक्तगणों के नाम व पता पीयूष चन्द्रा उम्र 24 वर्ष पुत्र सुभाष चन्द्र निवासी ग्राम लूटाबंड, रामनगर जनपद नैनीताल,मौ हुसैन उम्र 25 वर्ष पुत्र मौ अब्दुल रहीम निवासी ग्राम बेड़ासाल पो करनपुर, रामनगर जनपद नैनीताल है।बरामदगी में अभियुक्तगणों से कुल 17.502 किग्राम गांजा बरामद किया गया है जिसकी कीमत 4,37,550 रुपये (चार लाख सैंतीस हजार पांच सौ पचास रुपये) है।थाना देघाट पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महन्त,हे कानि महेन्द्र कुमार,हे कानि अमित यादव,कानि नीरज सिंह बिष्ट शामिल रहे।
