अल्मोड़ा-चंद्रशेखर घोडके वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स नीति अपनाते हुए ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को साकार करने के पथ पर अग्रसर होकर नशे के विरुद्ध लगातार कड़े एक्शन लिये जा रहे है जिस क्रम में त्योहारों के दृष्टिगत सभी थाना/ चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र सघन चैकिंग कर अवैध रूप से गाँजा/चरस व अन्य नशीली पदार्थो की तस्करी कर रहे तस्करों पर कठोर कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन में सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष भतरौजखान अवनीश कुमार के नेतृत्व में दिनांक 6 मार्च को प्रभारी चौकी भिकियासैंण उनि संजय जोशी मय पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान चौकी भिकियासैंण तिराहे पर एस-क्रॉस मारुति कार संख्या- UK07-DG-6485 को चैक करने पर वाहन में सवार 2 युवक बिल्ला सिंह व सतीश कुमार के कब्जे से कुल 10.25 किलो अवैध गांजा बरामद किया। दोनो अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए थाना भतरौजखान में एफ आई आर नम्बर 03/2026 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई। वाहन को सीज किया गया।
अभियुक्तगण गांजा को रामपुर ले जाकर ऊंचे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने के फिराक में थे।पुलिस टीम द्वारा गांजा क्रय विक्रय स्त्रोतों के बारे में जानकारी जुटाई जा रहा है।गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण बिल्ला सिंह उर्फ बिल्लू उम्र- 33 वर्ष पुत्र बचन सिंह निवासी मिलक नौखरीद थाना स्वार रामपुर उत्तर प्रदेश एवं सतीश कुमार उम्र 28 वर्ष पुत्र प्रेम सिंह निवासी मिलक नौखरीद थाना स्वार रामपुर उत्तर प्रदेश है।
बरामदगी में 10.25 ग्राम अवैध गांजा बरामद बरामद हुआ है जिसकी कीमत 2,56,250 रुपये है।भतरौजखान पुलिस टीम में उ0नि0 संजय जोशी प्रभारी चौकी भिकियासैंण हेड कानि0 शमीम अहमद,कानि0 भूपेन्द्र जीना शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *