अल्मोड़ा-चंद्रशेखर घोडके वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के कोतवाली/थाना प्रभारियों को स्कूलों, कॉलेजों, नगर, कस्बों व ग्रामीण क्षेत्रों सहित विभिन्न संस्थानों में महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम एवं सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु लगातार जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।हरबन्स सिंह अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के मार्गदर्शन व सीओ अल्मोड़ा बलवंत सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक महिला कोतवाली/एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग जानकी भंडारी के नेतृत्व में महिला पुलिस टीम महिला कानि इंद्रा भट्ट जोशी व द्रौपदी सुयाल द्वारा शहीद मेजर कमलेश पांडे राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज बाड़ेछीना अल्मोड़ा के छात्रों एवं स्टाफ को जागरूक करते हुए डिजिटल अरेस्टिंग,फर्जी कॉल, ओटीपी फ्रॉड, साइबर क्राइम से बचाव, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, नए आपराधिक कानून, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग, की जानकारियां देते हुए सड़क सुरक्षा के तहत यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताते हुए नशे से दूर रहने की अपील की गय़ी।उपस्थित छात्र-छात्राओं व स्टाफ को नशे से संबंधित किसी भी गोपनीय सूचना के लिए मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 की जानकारी देते हुए आपातकालीन सहायता हेतु डायल 112, साइबर हेल्पलाइन 1930 की विस्तृत जानकारी देकर जाकरूक किया गया।






