पिथौरागढ़-पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमायूँ परिक्षेत्र नैनीताल के निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना/चौकी क्षेत्रान्तर्गत सार्वजनिक स्थानों (सड़क किनारे, खुले मैदान,ढाबों,फास्ट फूड की ठेलियों आदि) पर शराब पीने व पिलाने की प्रवृत्ति पर प्रभावी रोकथाम हेतु इवनिंग स्टॉर्म अभियान चलाया जा रहा है।जिस क्रम में दिनांक 2.05.2022 को कोतवाली धारचूला से उ०नि० मोहन जोशी मय पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान अभियुक्त त्रिलोक सिंह बिष्ट पुत्र राम सिंह, निवासी रन्तोली,गलाती थाना धारचूला को उसके होटल से 16 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।इसी क्रम में उ०नि० बसन्त पन्त, कोतवाली पिथौरागढ़ द्वारा चैकिंग के दौरान,वाहन चालक ललित सिंह बिष्ट पुत्र देव सिंह बिष्ट,निवासी सनगर बास्ते हाल निवासी टकाना कॉलोनी पिथौरागढ़ को शराब पीकर वाहन चलाने पर गिरफ्तार किया गया।इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने व लोक न्यूसेन्स फैलाने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 177 व्यक्तियों का चालान किया गया।उक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।