अल्मोड़ा-पंकज भट्ट एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा नशे की तस्करी करने वालों के विरूद्व सख्त कदम उठाते हुए नशे के सौदागरों पर सर्तक दृष्टि रखकर कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु जनपद के सभी थाना प्रभारियों एवं एसओजी को दिये गये कड़े निर्देश पर अल्मोड़ा पुलिस लगातार नशे के तस्करों को लगातार गिरफ्तार कर रही है।इसी क्रम में आज भतरौजखान पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान भिकियासैण चौकी तिराहा जीएमओयू की बस में सवार 2 व्यक्तियों के कब्जे से बैग एवं सूटकेस से क्रमश 12.080 किलोग्राम तथा 14.760 किलोग्राम गाॅजा बरामद कर दोनों को गिरफ्तार किया गया।उक्त सम्बन्ध में थानाध्यक्ष अनीश अहमद ने बताया कि मादक पदार्थो की तस्करी करने वालों के विरूद्व लगातार चैकिंग अभियान चलाये जा रहे हैं इसी दौरान जीएमओयू की बस जो कि देघाट से रामनगर की ओर जा रही थी जिसमें सवार दो व्यक्ति यूपी के शातिर तस्करों के कब्जे से कुल- 26 किलो 840 ग्राम गाॅजा (एक लाख बत्तीस हजार रूपये) बरामद किया गया।दोनों को गिरफ्तार कर थाना भतरौजखान में 8/20 एनडीपीएस अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।पूछताछ पर दोनों ने बताया कि दोनों वाहन चालक हैं,सराईखेत से भातो काॅलोनी मुरादाबाद में पुड़िया बनाकर बेचते हैं, पुलिस की गिरफ्त में आ गये।बरामदगी में कुल- 26 किलो 840 ग्राम गाॅजा बरामद हुआ है।जिसकी कुल कीमत एक लाख बत्तीस हजार रूपये*श है।गिरफ्तार हुए लोगों में बाबू उम्र 38 वर्ष पुत्र नन्हे निवासी- विवेकानन्द अस्पताल के पास मोरा की मिलक मुरादाबाद तथा अजीत सिंह उम्र-48 वर्ष निवासी-मोरा मिलक निकट डैंटल कालेज काॅठ रोड मुरादाबाद हैं।गिरफ्तारी टीम में उ०नि०देवेन्द्र सामन्त चौकी प्रभारी भिकियासैंन,का० शमीम अहमद,का० महेन्द्र कुमार,का० विरेन्द्र सिंह शामिल रहे।