अल्मोड़ा-कोरोना के ओमिक्रोन वैरियंट को फैलने से रोकने हेतु भारत सरकार/ राज्य सरकार के नियमों का पालन न करने वालों के विरूद्व डॉ० मंजूनाथ टीसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देश पर अल्मोड़ा पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है।इसी क्रम में आज दिनांक 1.02.2022 को जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत भीड़ भाड़ वाले स्थानों में लाउड स्पीकर के माध्यम से आम जनमानस को कोविड की नई गाइड लाईन का पालन करने,मास्क पहनने,सामाजिक दूरी बनाये रखने,हाथों को बार बार सैनेटाईज करने तथा भीड़ भाड़ वाले स्थानों में जाने से बचने की अपील करते हुए नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गयी।