अल्मोड़ा-अशोक कुमार आई०पी०एस० पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड के निर्देशन में वॉलिन्टियर्स ग्रुप जिसका उद्देश्य सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म में चल रहे साइबर अपराधों/कोरोना एवं अन्य भ्रामक खबरों को फैलने से रोकना एवं झूठी अफवाहों का खण्डन करना है।जिसमें अल्मोड़ा पुलिस के डिजिटल वॉलिन्टर प्रदीप मावड़ी निवासी चिलियानौला रानीखेत द्वारा माह फरवरी में भ्रामक खबरों का खण्डन करने तथा जनपद पुलिस द्वारा किये जा रहे सराहनीय कार्यों को सोशल मीडिया पर प्रचारित – प्रसारित कर जनता तक पहुँचाने में पुलिस को सहयोग करते हुए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।जिन्हें पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड द्वारा Digital Volunteer of the Month से सम्मानित किया गया है।आज पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते हुए इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी, साथ ही विभिन्न माध्यमों से फैल रही भ्रामक खबरों को रोकने व उसकी सत्यता को जानने हेतु पुलिस से सम्पर्क कर उसका अधिक से अधिक खण्डन किये जाने की अपेक्षा की गयी जिससे आम जनमानस में भ्रम का माहौल उत्पन्न न हो व उनको किसी भी प्रकार की धोखा-धड़ी से बचाया जा सके।